Showing posts with label Humour. Show all posts
Showing posts with label Humour. Show all posts

Saturday, September 21, 2013

बेचारा पति ...

 
 
 
 
 
 
          
"  सच कहूँ शादी से पहले मैं बड़ा था हैण्डसम ,
पर हुई शादी है जबसे हो गया हूँ हैंडपंप ,
हो गया हूँ हैंडपंप पत्नी का पानी भरता हूँ,
है ये आलम मौत से ज्यादा पत्नी से डरता हूँ,
जब कभी शौपिंग को मैडम मार्किट ले जाती मुझे,
समझ शौपिंग बैग कुली सा लाद देती है मुझे,
घर में नौकर बीवी का बच्चों का बनता हूँ खिलौना,
कद तो छह फुट है मेरा बीवी के आगे दीखता बौना,
सोचता था बाद शादी के उठाऊंगा मैं सुख,
क्या था पता धोबी सुबह को शाम को बनना है कुक,
देता नसीहत शादी के गद्दे में यारों मत गिरो,
वरना बन रह जाओगे आइटम कोई USE & THROUGH ......"
 
 
 
 
 

नइस टू मीट यू भैया.....

 
 
                         
 
 
                       
"  अजी ज़नाब दिखाबे पे न जाएये अकल हो तो ज़रूर लड़ाइये,
जब कोई लड़की आपको देख्कर मुस्काए,
पास आके आपके धीरे से बोले हाय,
कहके हाय गर कहे यू आर वैरी हैण्डसम,
सोच लो ज़ल्दी बनाएगी वोह तुम्हे हैंडपंप,
बना तुमको हैंडपंप पैसा तेरा बह्वाएगी,
वोह बहाने डेट के रेस्तोरांत तुम्हे ले जाएगी,
मुस्कराके डट के तुमसे पेट भरके खाएगी,
पेट भरके बाद में वोह बिल प्रिये भरवाएगी,
फिर किसी थ्रेयेटर में जाकर देखेगी वोह मूवी,
तुम समझ बैठोगे की तेरे प्यार में वोह डूबी,
करके सारे ऐश तुमसे नाचेगी ताता-थैया,
जाते जाते बोल देगी NICE TO MEET YOU BHAIYA. "